जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें



GST यानि “Goods And Service Tax” जिसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 1 जुलाई 2017 से पूरे भारत में लागू कर एक राष्ट्र एक टैक्स की संकल्पना को साकार किया है, जिसमें हमें अलग-अलग रूप में लगने वाले कई प्रकार के करों से मुक्त कर केवल एक टैक्स लगाया जा रहा है, जिसे GST नाम दिया गया। GST लागू होने के बाद GST से जुड़ी कई परेशानियों का सामना दुकानदारों और उद्योगपतियों को करना पड़ा, जिससे निजात दिलाने हेतु केंद्र सरकार ने GST सुविधा केंद्र खोल कर लोगों को हो रही समस्याओं को कम करने का प्रयास किया है, जिसे कोई भी पात्र व्यक्ति बड़ी ही आसानी से खोल सकता है और अच्छी कमाई कर सकता है।  

आज इस आर्टिकल में मैंने आपको जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें 2023 – GST Suvidha Kendra फ्रेंचाइजी लागत, पात्रता व डॉक्यूमेंट से जुड़ी सारी जानकारियां शेयर की हैं।

  GST का क्या मतलब होता है

GST क्या है ?

GST एक प्रकार का टैक्स है, जिसका पूरा नाम “Goods And Service Tax” है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण भारत में 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया था। भारत में अलग-अलग प्रकार से लग रहे कई तरह के करों को हटाकर उनके स्थान पर केवल एक टैक्स लगाया गया, जिसे GST नाम दिया गया। इसमें भारत में निर्मित या आयातित प्रत्येक वस्तु पर अलग-अलग दरों में GST लगाया जाता है, जिसमें केंद्रीय GST एवं राज्य GST लगाया जाता है, जिससे देश में केवल एक प्रकार का टैक्स सिस्टम काम करता है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है ।      

जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें 2023

जब देश में GST लागू हुआ तब इसमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना कंपनियों, व्यवसायी वर्ग और उद्योगपतियों को उठाना पड़ा, जैंसे की GST Return भरना, GST नंबर लेना, GST Registration आदि, जिससे निजात दिलाने हेतु केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा GST सुविधा केंद्र का लाइसेंस कई प्राइवेट कंपनियों को दिया गया। पात्र व्यक्ति इन कम्पनियों से जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने के लिए फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। GST Suvidha Kendra फ्रेंचाइजी लेकर जीएसटी संचालक को भारत सरकार द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाता है।    

भारत के सभी शहरों में जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य यहीं था कि इससे दुकानदारों व अन्य व्यापारियों को हो रही समस्या को खत्म किया जा सके और GST से संबंधित सभी सुविधाएं या यूं कहे कि GST से जुड़ी सभी समस्याएं एक ही केंद्र पर एक ही जगह सुलझाई जा सकती हैं।     

GST सुविधा केंद्र भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की तर्ज पर ही काम करता है, जिसमें GST के अलावा अन्य सुविधाएं भी नागरिकों को प्रदान की जाती है, जैसे:

जैसी अन्य सुविधाएं GST सुविधा केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।   

GST सुविधा केंद्र खोलने की पात्रता

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए योग्यता क्या है, अगर इसकी बात की जाए, तो इसमें फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास निम्न योग्यताओं के साथ विस्तृत जगह व कुछ अन्य उपकरण भी होना चाहिए, जो कि इस प्रकार हैं:

  • आवेदक को कम से कम 12th पास व अधिकतम ग्रेजुएट होना आवश्यक है।      
  • आवेदक को अकाउंटिंग वर्क आना चाहिए।
  • सामान्य कंप्यूटर ज्ञान। 
  • कंप्यूटर Ms Excel की पूरी जानकारी। 
  • दो कंप्यूटर एक प्रिंटर, एक स्कैनर। 
  • कार्ड स्वाइप मशीन। 
  • मोर्फो डिवाइस। 
  • अच्छा इंटरनेट कनेक्शन। 
  • 100-150 वर्ग मीटर स्पेस (स्थान)

आदि योग्यताएं एवं उपकरण होने चाहिए, जिससे आपको GST सुविधा केंद्र की फ्रेंचाइजी आसानी से मिल सके।   

Income Tax Officer Kaise Bane ?

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कैसे करें ?      

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए बात अगर आवेदन की हो तो इच्छुक व्यक्ति निम्न स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकता है:

  • सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में किसी भी सर्च इंजन जैसे Google को ओपन करिए।      
  • सर्च इंजन ओपन करने के बाद GST सुविधा केंद्र की ऑफिसियल वेबसाइट को सर्च कर ओपन कर लें।      
  • वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपको Website के होमपेज पर आपको Apply Now लिखा दिखेगा, इस पर क्लिक कर दें।      
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पूछी गई कुछ जानकारियाँ जैसे Email Address, Purpose, Age, Full Name, State आदि भरनी है और Next पर क्लिक कर देना है।      
  • इसके बाद आपको अपना Mobile Number डालना है और Next पर क्लिक कर देना है।      
  • Next पर क्लिक करते ही आपके डाले गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगी, अब आपको उस OTP को डालना है।       
  • ओटीपी डालते ही आपका Mobile Number वेरीफाई होगा, इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको 99 Rs.  Application Fees भरनी होगी, इस फीस को आप Net Banking अथवा Online UPI के जरिए भर सकते हैं।        
  • पेमेंट करने के बाद अब एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको कुछ जानकारियाँ भरनी हैं और नीचे दिए गए Register बटन पर क्लिक कर देना है।      
  • इतना करते ही आपको स्क्रीन पर शो हो जाएगा की आप GST सुविधा केंद्र के लिए रजिस्टर हो चुके हैं और आपको आपके Mobile Number पर इसका एक मैसेज प्राप्त हो जाएगा साथ ही आपको GST Suvidha Kendra की तरफ से कॉल भी आएगा।      

जीएसटी बिल क्या होता है ?

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए निवेश

बात अगर निवेश की हो तो GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको निवेश के तौर पर एक 100-150 वर्ग मीटर का भूखंड किराए पर लेना होगा या आपके पास आपकी निजी जमीन है और मार्केट में हैं तो सिर्फ आपको उपकरण खरीदने होंगे, जिसके लिए आपको निवेश के रूप में लगभग 50,000 रूपये खर्च करने होंगे और यदि आप कोई कर्मचारी रखते हैं, तो उसके वेतन आदि के खर्चे आपको वहन करने होंगे।      

GST सुविधा केंद्र फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनियां

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा प्राइवेट कंपनियों और एजेंसियों को लाइसेंस प्रदान किए जाते हैं, जिससे प्राइवेट कंपनियां भारत के प्रत्येक शहर में GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए फ्रेंचाइजी आवेदन आमंत्रित करती है। भारत में CSC, वक्रांजी, वीके वेंचर व वेनविक टेक सोल्यूशन जैसी कंपनियों के अलावा पार्टनरशिप में मास्टर जीएसटी, बोट्री सॉफ्टवेयर, मास्टर इंडिया , वेप डिजिटल आदि कंपनियां फ्रेंचाइजी आमंत्रित करती हैं।      

GST सुविधा केंद्र खोलने के लाभ

GST सुविधा केंद्र खोलने के लाभ की बात करें तो आप कम खर्चे में लगभग 30 से 40 हजार रुपए की आय प्रतिमाह अर्जित कर सकते हैं।  इसके साथ ही आपको अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे, जैसे

  • आप अपने ही शहर में GST सुविधा केंद्र खोल सकते हैं।      
  • लगभग 100 से 150 वर्ग फीट की जगह में आप ये GST सुविधा केंद्र खोल सकते हैं। 
  • आप कम खर्चे में GST सुविधा केंद्र खोल सकते हैं, जैंसे आपको सिर्फ उपकरण लेने है उसके अलावा कुछ नहीं।      
  • आपको सिर्फ केंद्र खोलने के लिए उपकरण जैंसे कंप्यूटर या लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान्य उपकरण ही खरीदने होंगे।      
  • आप आसानी से GST Return File कर सकते हैं।  
  • किसी भी योग्य व्यावसायी का GST Registration कर सकते हैं।      
  • अपने साथ-साथ कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं।      
  • आपको लागत के रूप में लगभग 50,000 रूपये ही निवेश करने हैं।      

GST सुविधा केंद्र द्वारा दी जाने वाली सुविधाऐं

जीएसटी सुविधा केंद्र में GST के अलावा अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे एक ही स्थान पर कई प्रकार की सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिल सकें, जैंसे:

  • प्रमाण पत्रों को स्कैन करना
  • डिजिटल सिग्नेचर बनाना
  • बिजली बिलों का भुगतान 
  • पैन कार्ड बनाना
  • डीटीएच रिचार्ज
  • मोबाइल रिचार्ज
  • GST Number Registration
  • Accounting And Bookkeeping Services
  • आयकर ऑडिट
  • उद्योग आधार व सीए प्रमाणन
  • GST Return Filing

आदि कार्य भी GST सुविधा केंद्र से किए जा सकते हैं, जिसमें आपको प्रत्येक कार्य पर इनकम के रूप में कुछ न कुछ कमीशन मिलेगा।      

Conclusion

GST सुविधा केंद्र भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर की तरह ही कार्य करता है, जिसमे एक ही स्थान पर अन्य कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उपरोक्त आर्टिकल में मैंने आपको GST सुविधा केंद्र खोलने से संबंधित सारी जानकारियां साझा कर दी हैं। उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। धन्यवाद!

FAQ’s 

GST सुविधा केंद्र की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

GST सुविधा केंद्र की ऑफिसियल वेबसाइट www.gstsuvidhakendra.org है।      

जीएसटी सुविधा केंद्र हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

GST Suvidha Kendra हेल्पलाइन नंबर – 1-800-108-8888 है।      

Email Id – info@gstsuvidhakendra.org 

आईटीआर (ITR) क्या होता है ?

Leave a Comment