नवीन रोजगार छतरी योजना



भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगतार इजाफा हो रहा है, और पूरे देश में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होती जा रही है | जिसे देखते हुए राज्य सरकारे अपने प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या कम करने के लिए नई – नई योजनाएं लागू कर रही है | इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की सरकार ‘नवीन रोजगार छतरी योजना’ लागू करने जा रही है | सरकार की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

img-1


Naveen Rojgar Chhatri Loan Yojana से लगभग 3484 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है | पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में 17 करोड़ 42 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये गए। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ पर नवीन रोजगार छतरी योजना, पात्रता – Navin Rojgar Chhatri ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (SC Employment), इसके विषय में जानकारी दी जा रही है |

PM KISAN FPO YOJANA क्या है

उत्तर प्रदेश नवीन रोजगार छतरी योजना क्या है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संबोधन करते हुए बताया कि दलितों व अनुसूचित जाति (SC/ST) वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चलाने को बेहद महत्‍वपूर्ण कदम बताया है और कहा कि दलित और वंचित वर्ग के लोगों का आर्थिक विकास करके ही समाज में शुद्ध संतुलन बनाया जा सकता है। इस तरह की योजनाओं के माध्यम से इस वर्ग के लोगों को देश की अर्थव्‍यवस्‍था और मुख्‍यधारा से मजबूती के साथ जोड़ा जा सकता है। सरकार का यह कदम आर्थिक रूप से राज्य के नागरिकों सहायता प्रदान करेगा |



प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना क्या है

नवीन रोजगार छतरी योजनासम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाम

नवीन रोजगार छतरी योजना 2020 | Naveen Rojgar Chhatri Loan Yojana

राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश

किसने लॉन्च की गई

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा

लॉन्च की तारीख

18 जुलाई 2020 से लागू की गई

किसे लाभ प्रदान किया जाएगा

राज्य के बेरोजगार श्रमिकों को

योजना का उद्देश्य

लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना

आधिकारिक वेबसाइट :

__

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है

नवीन रोजगार छतरी योजना का शुभारम्भ

नवीन रोजगार छतरी योजना का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 18 जुलाई 2020 को किया गया | Naveen Rojgar Chhatri Yojana वर्कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजना है, क्योंकि यह सरकार द्वारा श्रमिकों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में प्रदान की जाएगी | इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जातियों यानि की Schedule Cost (SC) के व्यक्तियों को लाभ दिया जाएगा |

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना (PMMSY)

नवीन रोजगार छतरी योजना पात्रता और आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  1. आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई रूप से निवासी हो |
  2. योजना का लाभ पाने वाला व्यक्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत रजिस्टर होना जरूरी होगा |
  3. लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है |
  4. किसी भी बैंक का अकाउंट नंबर |
  5. मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा |
  6. पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी |

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट कैसे देखे

नवीन रोजगार छतरी योजना का उद्देश्य

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का इस योजना की शुरूआत करने का मुख्य लक्ष्य समाज के सभी वर्गों में बराबर की समानता बनी रहे |
  2. मुख्यमंत्री जी ने योजना को जारी करते हुए बताया कि अनुसूचित जातियो को भी इसका लाभ देना बहुत जरूरी हैं |
  3. इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि हमें समाज को बराबर लेकर चलना है तो इन जातियों के आर्थिक स्तर में भी सुधार करना होगा |
  4. अनुसूचित जातियों (SC/ST) के आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए ही राज्य सरकार Naveen Rojgar Chhatri Yojana लागू कर रही है |
  5. नवीन छतरी योजना के अंतरगत अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु, सीधे उनके बैंक खाता में सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी |

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है

नवीन रोजगार छतरी योजना का क्या प्लान है

  1. नवीन रोजगार छतरी योजना के तहत लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री जी ने राज्य के सभी बैंकों से लोन सुविधा प्रदान करने के लिए कह दिया है |
  2. पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 18000 तक बैंक शाखाएं इसके लिए सूचीबद्ध की गई हैं |
  3. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री जी ने बैंक शाखाओं से कहा है क़ि अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजातियों (ST) के कम से कम दो तथा महिलाओं को लोन सुविधा को कहा है |
  4. नवीन रोजगार छतरी योजना के अंतर्गत लगभग 36000 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है |
  5. यदि आप इस योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं या फिर लोन लेना चाहते तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा |

पशुपालन के लिए लोन कैसे प्राप्त करे

नवीन रोजगार छतरी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन | Navin Rojgar Chhatri ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  1. नवीन रोजगार छतरी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. अब आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपसे सम्बंधित आधार कार्ड नम्बर, बैंक अकाउंट नम्बर, आपका नाम, पिता का नाम, ग्राम या नगर पालिका नाम, ब्लॉक का नाम, अपने जिले का चयन करना होगा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा मांगी गई अन्य सभी जानकारी को सही सही भरना होगा |
  4. इसके बाद आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा, जिसे डालना होगा |
  5. अब सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. इस तरह से आप ‘नवीन रोजगार छतरी योजना’ के लिए रजिस्टर्ड हो जायेंगे |
  7. भविष्य के लिए प्रिंट ले लें, या फिर सेव कर सकते है |

सूर्य मित्र (SURYA MITRA) योजना क्या है

यहाँ पर आपको नवीन रोजगार छतरी योजना के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है |  यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान