CUET Exam kya hai



अभी तक के नियमों के अनुसार वे विधार्थी जिन्होंने बेहतरीन अंकों से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो, यानी 99 प्रतिशत हासिल करने के बावजूद भी उन्हें सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्राप्त नहीं हो पाता था, क्योंकि कभी-कभी कटऑफ 100 परसेंट के ऊपर चला जाता था।

इसीलिए इस समस्या को खत्म करने के लिए यूजीसी के द्वारा सीयूईटी एंट्रेंस एग्जाम की व्यवस्था की गई है। अतः सभी स्कूली  विद्यार्थियों को CUET एंट्रेंस एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए इस लेख के माध्यम से हम CUET नामक इस महत्वपूर्ण एंट्रेंस एग्जाम की पूरी जानकारी सांझा करेंगे।

नीट (NEET) परीक्षा क्या होता है?

सीयूईटी (CUET) क्या है?

Table of Contents

CUET का संक्षिप्त नाम “Common University Entrance Test” होता है। इस प्रवेश परीक्षा को हिंदी में विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा कहकर पुकारा जाता हैं।

जो विद्यार्थी इस एंट्रेंस एग्जाम को पास कर लेते है उन्हें देश भर में स्तिथ कुल 44 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में से किसी भी एक विश्व विद्यालय में एडमिशन प्राप्त होता है।

चूंकि यह कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेंस एग्जाम है, अतः जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होता है उसे कंप्यूटर के ऊपर एग्जाम का टेस्ट देना होता है। इस परीक्षा का आयोजन NTA यानी की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा करवाया जाता है।

इसी एजेंसी के द्वारा नीट और जेईईमेन जैसी एंट्रेंस एग्जाम का भी आयोजन करवाया जाता है।

इंडिया के अलग-अलग राज्यों में मौजूद यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी भी अपनी यूनिवर्सिटी में एडमिशन देने के लिए इसी प्रवेश परीक्षा को आधार बनाते हैं। व्यक्ति इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के पश्चात ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च प्रोग्राम तीनों में ही एडमिशन प्राप्त कर सकता है परंतु इस आर्टिकल में हम सिर्फ CUET (UG) के बारे में चर्चा करेंगे

अगर आप इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के पश्चात किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्राप्त करने के इच्छुक हैं, तो इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के लिए जो योग्यता होती है, आपको उन योग्यताओं को पूरा करना होता है।

सीयूईटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए योग्यता (CUET Eligibility)

नीचे हम आपको एंट्रेंस एग्जाम के लिए ग्रेजुएशन कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम के लिए कौन सी योग्यताएं होती है, उसकी जानकारी दे रहे है।

ग्रेजुएशन कोर्स

  • इसके लिए व्यक्ति का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास को पास करना जरूरी है।
  • सामान्य समुदाय के विद्यार्थी को 12वीं क्लास में कम से कम 50 परसेंट अंक और SC-ST समुदाय के कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
  • अगर आप इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो बारहवीं की एग्जाम में जनरल समुदाय के विद्यार्थियों को 45 परसेंट और SC-ST समुदाय के विद्यार्थियों को 40% अंक लाने पड़ेगे।

पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स

  • पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स हेतु दुनिया की किसी भी सर्टिफाइड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करना जरूरी है।
  • ग्रेजुएशन की डिग्री में जनरल कैटेगरी के विद्यार्थियों के कम से कम 55 परसेंट अंक और एससी एसटी कैटेगरी के विद्यार्थियों के कम से कम 50% अंक होना चाहिए।

रिसर्च प्रोग्राम (Ph.D)

  • इंडिया की किसी भी यूनिवर्सिटी से व्यक्ति के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है।
  • अगर व्यक्ति सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाना चाहता है तो इसके लिए सामान्य समुदाय के अभ्यर्थी के पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 परसेंट अंक और एससी एसटी समुदाय के विद्यार्थी के पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • बता दे कि किसी भी कोर्स में एग्जाम के जरिए एडमिशन पाने के लिए कोई भी एज लिमिट नहीं रखी गई है।

CUET APPLICATION FORM कैसे भरें ?

अगर आप CUET एग्जाम का एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको CUET की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है, क्योंकि वेबसाइट के जरिए आप एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकेंगे। नीचे आपको CUET एंट्रेंस एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका बताया जा रहा है।

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है। यह लिंक आपको सीधा एक वेबसाइट पर ले कर के चला जाएगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको अपनी कुछ सामान्य सी जानकारियों को भरकर के वेबसाइट पर अपना अकाउंट क्रिएट कर लेना है।
  • विजिट वेबसाइट:HTTPS://CUET.SAMARTH.AC.IN/
  • जब आप वेबसाइट पर अपना अकाउंट तैयार कर लेते हैं, तब आपको लॉगइन डीटेल्स प्राप्त हो जाती है। इस प्रकार लॉगइन डीटेल्स प्राप्त होने के पश्चात आपको वेबसाइट में लॉगिन करना है।
  • वेबसाइट में लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा, उसमें सभी जानकारियों को आप को भरना है। उन जानकारियों में आपको अपनी पर्सनल डिटेल, अपनी एजुकेशन से संबंधित जानकारी डालनी होती है, साथ ही आप किस सिटी में एग्जाम देना चाहते हैं, उसकी डिटेल आपको भरनी होती है, साथ ही आपको जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अपलोड कर देना होता है।
  • जब आप एप्लीकेशन फॉर्म भर लेते हैं तो इंटरनेट बैंकिंग या फिर अन्य पेमेंट मेथड का इस्तेमाल करके आपको निर्धारित फीस को भी जमा कर देना होता है।

इस प्रकार CUET एग्जाम के लिए आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

एनटीए (NTA) क्या है

CUET EXAM की एप्लीकेशन फीस

सामान्य समुदाय:₹650  
नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी समुदाय:₹600
ट्रांसजेंडर, पीडब्ल्यूडी, SC-ST समुदाय:₹550
विदेश से अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की फीस:₹3000

सीयूईटी एग्जाम का पैटर्न

CUET अंडर ग्रेजुएट एग्जाम में टोटल 4 सेक्शन है जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।

सेक्शन IA –13 भाषाएं  
सेक्शन IB –20 भाषाएं  
सेक्शन II –27 डोमेन स्पेसिफिक विषय  
सेक्शन III –जनरल टेस्ट              
सेक्शन IA –13 भाषाएं  

सेक्शन IA – 13 भाषाएं

नीचे जानिए सेक्शन IA – 13 भाषाओं के अंतर्गत कौन सी भाषा शामिल है। हमने भाषाओं के नाम के साथ ही भाषा का कोड भी दिया हुआ है।

  • 101: तमिल
  • 102: तेलुगु
  • 103 :कन्नड़
  • 104 :मलयालम
  • 105 :मराठी
  • 106: गुजराती
  • 107: उड़िया
  • 108: बंगाली
  • 109: असमिया
  • 110: पंजाबी
  • 111: अंग्रेजी
  • 112: हिंदी
  • 113: उर्दू

सेक्शन IB – 20 भाषाएं

नीचे जानिए सेक्शन IB – 20 भाषाएं में कौन सी भाषा शामिल है। हमने भाषाओं के नाम साथ ही भाषा का कोड भी दिया हुआ है।

  • 201: मैथिली
  • 202: जापानी
  • 203 :फ्रेंच
  • 204 :स्पेनिश
  • 205 :जर्मन
  • 206 :नेपाली
  • 207 :पर्शियन
  • 208: इटालियन
  • 209 :अरेबिक
  • 210: सिंधी
  • 211: संस्कृत
  • 212 :कश्मीरी
  • 213 :कोकनी
  • 214: बोडो
  • 215: डोगरी
  • 216: मणिपुरी
  • 217: संथली
  • 218 :तिब्बतन
  • 219: रसियन
  • 220: चाइनीज

सेक्शन IA और सेक्शन IB मे कुल 50 क्वेश्चन होते हैं और इन 50 क्वेश्चन को हल करने के लिए आपको 45 मिनट का टाइम दिया जाता है, साथ ही 50 क्वेश्चन में से आपको कम से कम 40 क्वेश्चन अवश्य हल करने होते हैं।

सेक्शन II – 27 डोमेन स्पेसिफिक विषय

जितने भी DOMAIN SPECIFIC सब्जेक्ट सेक्शन II में शामिल है, उसकी लिस्ट नीचे आपको कोड के साथ दी जा रही है।

  • 301: अकाउंटेंसी/ बुक कीपिंग |
  • 302: जीव विज्ञान/ बायोलॉजिकल स्टडीज/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोकेमिसट्री |
  • 303: बिजनेस स्टडीज |
  • 304: रसायन शास्त्र
  • 305: कंप्यूटर साइंस/ इनफॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेज |
  • 306: इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स |
  • 307: इंजीनियरिंग ग्राफिक्स |
  • 308: एंट्रप्रेन्योर्शिप |
  • 309: भूगोल/ जियोलॉजी |
  • 310: इतिहास |
  • 311: होम साइंस |
  • 312 :नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रेक्टिसेज ऑफ इंडिया |
  • 313: लीगल स्टडीज |
  • 314: पर्यावरण विज्ञान |
  • 315: गणित |
  • 316: फिजिकल एजुकेशन/ एनसीसी/ योगा |
  • 317: भौतिकी |
  • 318: राजनीति विज्ञान |
  • 319: मनोविज्ञान |
  • 320: समाजशास्त्र |
  • 321: टीचिंग एप्टीट्यूड |
  • 322: कृषि |
  • 323: मास मीडिया/ मास कम्युनिकेशन |
  • 324: मानव विज्ञान |
  • 325: फाइन आर्ट्स/ विजुअल आर्ट्स/ कमर्शियल आर्ट्स |
  • 326: परफॉर्मिंग आर्ट्स |
  • 327: संस्कृत |

इस वाले सेक्शन में टोटल 50 क्वेश्चन आते हैं जिन्हें हल करने के लिए आपको 45 मिनट का समय मिलता है और उन 50 में से आपको कम से कम 40 क्वेश्चन हल करने होते हैं।

सेक्शन III – जेनरल टेस्ट (कोड 501)

जनरल टेस्ट में कुल 75 क्वेश्चन होते हैं जिनमें से विद्यार्थियों को 60 क्वेश्चन सॉल्व करना होता है और इसे करने के लिए विद्यार्थियों को 1 घंटे का समय मिलता है। आपको हम यह भी बता दे कि विद्यार्थी सेक्शन IA तथा सेक्शन IB में से अधिक से अधिक 3 लैंग्वेज का सिलेक्शन कर सकते हैं, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को टोटल 9 टेस्ट देने होते हैं।

  • अगर कोई विद्यार्थी 2 भाषा का सिलेक्शन करता है तो उसका टेस्ट नीचे बताए अनुसार होगा।
  • 2 भाषा + 6 डोमेन स्पेसिफिक विषय + 1 जनरल टेस्ट |
  • अगर कोई विद्यार्थी 3 भाषा का सिलेक्शन करता है तो उसका टेस्ट नीचे बताए अनुसार होगा।
  • 3 भाषा + 5 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट + 1 जेनरल टेस्ट |

यह एंट्रेंस एग्जाम कंप्यूटर पर करवाई जाती है और इसमें एमसीक्यू टाइप के क्वेश्चन होते हैं, जिसमें से हर सवाल के 5 मार्क होते हैं और आपको बता दें कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है, जिसका मतलब यह होता है कि अगर आपके एक सवाल का जवाब गलत होता है तो 1 अंक कटेंगे। इस प्रकार जितने सवाल के जवाब आपके गलत होंगे, आपके उतने अंक कटेंगे।

जब इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन करवाया जाता है, तब एग्जाम सेंटर की इंफॉर्मेशन इसी एंट्रेंस एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट पर विद्यार्थियों को मिलती है। विद्यार्थी चाहे तो इंडिया में भी इस एंट्रेंस एग्जाम को दे सकता है, साथ ही दुनिया के 13 देशों में भी इस एंट्रेंस एग्जाम को दे सकता है।

सामान्य तौर पर जुलाई के पहले हफ्ते में या फिर दूसरे हफ्ते में इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन होता है, जिसमें पहली पाली में एंट्रेंस एग्जाम 9:00 बजे चालू होती है और 12:15 पर खत्म हो जाती है और दूसरी पाली की एंट्रेंस एग्जाम 3:00 बजे चालू होती है और 6:45 पर खत्म हो जाती है।

CUET का पाठ्यक्रम

  • भाषा के ज्ञान का वेरिफिकेशन करने के लिए रीडिंग कंप्रीहेंशन सेक्शन IA और सेक्शन IB

में पूछे जाएंगे।

  • सेक्शन II – 12वीं क्लास में एनसीईआरटी का जो सिलेबस होता है वही DOMAIN SPECIFIC सब्जेक्ट में होगा।
  •  SECTION III –  नीचे दिए हुए सब्जेक्ट से जनरल टेस्ट में क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
  • सामान्य ज्ञान |
  • समसामयिक घटनाएं |
  • क्वांटिटेटिव रीजनिंग |
  • लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग |
  • सामान्य मानसिक योग्यता |
  • संख्यात्मक योग्यता |

बीएचएमएस (BHMS) कोर्स क्या है ?

CUET हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी भी विद्यार्थी को या फिर किसी भी व्यक्ति को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है या उसके मन में कोई सवाल है, तो वह नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन कोल लगा सकता है और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है। नीचे आपको ईमेल आईडी भी दी गई है, उस पर भी आप संपर्क कर सकते हैं।

  • 011-40759000
  • 011-69227700
  • CUET-UG[AT]NTA[DOT]AC[DOT]IN

CUET (सीयूईटी) एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

इस एंट्रेंस एग्जाम में 2 सेक्शन भाषा के होते हैं जिसके अंतर्गत आपसे रीडिंग कंप्रीहेंशन पूछे जाते है। इसलिए जिस भाषा में आप एंट्रेंस एग्जाम का टेस्ट देने वाले हैं, आपको उस भाषा के रीडिंग कंप्रीहेंशन को अभी से पढ़ना चालू कर देना चाहिए।

12 वीं की एनसीईआरटी से अधिकतर क्वेश्चन DOMAIN SPECIFIC सब्जेक्ट में आते हैं। इसलिए आपको 12वीं क्लास की एनसीईआरटी की किताबों को अच्छे से पढ़ना चाहिए और उन्हें समझना चाहिए। अगर आपको उन किताबों को पढ़ने में प्रॉब्लम पैदा हो रही है, तो आप दूसरी स्टैंडर्ड किताबें पढ़ सकते हैं।

सीयूईटीकी तैयारी के लिए बेस्ट बुक (CUET Prepation Books)

इस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए नीचे आपको कुछ बेस्ट बुक्स की जानकारी दी जा रही है, जिसके जरिए आप अपनी तैयारी कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान: अरिहंत पब्लिकेशन

इसे पढ़ने पर आपको करंट अफेयर की जानकारी मिलेगी, साथ ही लेटेस्ट न्यूज प्राप्त करने के लिए आप दैनिक तौर पर मैगजीन और अखबार को भी अवश्य पढ़े।

सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण: एस चंद पब्लिकेशन

इसके जरिए आप जनरल मेंटल एबिलिटी की प्रिपरेशन कर सकते हैं।

सरल अंकगणित: डॉ आर. एस. अग्रवाल

इसके जरिए आप न्यूमेरिकल एबिलिटी की तैयारी कर सकते हैं। इसमें आपको 500 से भी अधिक जवाब एग्जांपल के साथ मिलते हैं, साथ ही टोटल 4000 से भी अधिक आपको प्रैक्टिस पेपर भी मिलते हैं।

मास्टर रीजनिंग:अरिहंत पब्लिकेशन

इसमें आपको हर प्रकार की रिजनिंग मिल जाएगी, क्योंकि यह रिजनिंग के लिए बेस्ट बुक मानी जाती है।

CUET: IN 60 DAYS

अंग्रेजी लैंग्वेज में अगर कोई यह परीक्षा देना चाहता है तो वह इस किताब का इस्तेमाल कर सकता है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लिस्ट (Central University in CUET [List])

नीचे हमने जिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम दिए हैं, वह इस एंट्रेंस एग्जाम में पार्टिसिपेट करते हैं, जिसका मतलब यह होता है कि अगर आप CUET एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे स्कोर लाते हैं, तो आप नीचे दी गए किसी भी एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

  • यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली |
  • यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद |
  • मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी |
  • नागालैंड यूनिवर्सिटी |
  • पांडिचेरी यूनिवर्सिटी |
  • सिक्किम यूनिवर्सिटी |
  • बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी |
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्रप्रदेश |
  • यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद |
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात |
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान |
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा |
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू |
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक |

एसएससी सीएचएसएल (CHSL) क्या है ?

Leave a Comment